1 जनवरी से 107 ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशनों पर बदला आने-जाने का समय
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने बताया है, "कृपया ध्यान दें...1 जनवरी, 2026 से लागू नई समय सारणी के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे पर 107 ट्रेनों का अलग-अलग स्टेेशनों पर आगमन/प्रस्थान समय बदला गया है।" इनमें ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (गोरखपुर से भोर 2:30 बजे नहीं 2:25 बजे छूटेगी), दिल्ली-सीतामढ़ी एक्सप्रेस (गोरखपुर से सुबह 3:16 बजे छूटेगी), लखनऊ-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (सुबह 10:05 बजे छूटेगी) शामिल हैं।