1 दिन में पैरासिटामोल की कितनी डोज़ लेना है सेफ और किसे बरतनी चाहिए सावधानी?

एम्स दिल्ली में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत ने बताया है, "लोग 24-घंटे में पैरासिटामोल टैबलेट की अधिकतम 4 ग्राम डोज़ ले सकते हैं। हालांकि, आमतौर पर लोग 2.6 ग्राम से अधिक इसका सेवन नहीं करते।" उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों को पहले से लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना इसे नहीं लेना चाहिए।