1 दिसंबर 2026 से GST रजिस्ट्रेशन रद्द कराने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी जिससे पात्र कारोबारी घर बैठे कुछ ही क्लिक्स में अपना रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर सकेंगे। इसके लिए सभी ज़रूरी रिटर्न दाखिल होना और टैक्स, ब्याज, लेट फीस या जुर्माना बकाया नहीं होना चाहिए। बकाया या अधूरे रिटर्न वाले मामलों में अधिकारी जांच के बाद फैसला लेंगे।