सेंसेक्स में तेज़ी से 1 दिन में निवेशकों की पूंजी में ₹1.1 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पिछले 7 कारोबारी दिनों में निवेशकों की संपत्ति में ₹6.4 लाख करोड़ का इज़ाफा हुआ है और बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण बढ़कर ₹260.78 लाख करोड़ हो गया। गुरुवार को सेंसेक्स पहली बार 59,000 के पार बंद हुआ था।