जीटीवी इंजीनियरिंग लिमिटेड ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का एलान किया है। इसके अलावा, कंपनी ने ₹10 के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटने की भी घोषणा की है। गौरतलब है कि कंपनी ने पोज़िशनल निवेशकों को इस साल शेयर बाज़ार में 100% से अधिक का रिटर्न दिया है।