पोशाक लिमिटेड के शेयर एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेंगे। कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 3 शेयर बोनस दिया जाएगा और 1 शेयर को 2 हिस्सों में बांटा जाएगा। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया है कि बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 3 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है।