यूनिफिंज़ कैपिटल इंडिया लिमिटेड ने अपने निवेशकों को ₹10 के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। कंपनी ने बोनस शेयर देने के लिए 19 दिसंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है। गौरतलब है, शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 5.64% की तेज़ी के साथ ₹539.85 के लेवल पर बंद हुए थे।