अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शुक्रवार को फोन पर करीब 2 घंटे बातचीत हुई। यह बीते 3 महीने में दोनों के बीच पहली बातचीत थी। वार्ता को 'सकारात्मक' बताते हुए ट्रंप ने कहा कि वह 2026 में चीन जाएंगे। दोनों ने व्यापार, टिकटॉक को अमेरिका में चलाने की मंज़ूरी जैसे मुद्दों पर बात की।