1 फरवरी को पेश होगा बजट, केंद्र ने जारी किया शेड्यूल; क्या रविवार को खुलेगा शेयर बाज़ार?
केंद्र सरकार ने बजट सत्र का शेड्यूल जारी कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1-फरवरी (रविवार) को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। राष्ट्रपति का अभिभाषण 28-जनवरी और आर्थिक सर्वे 29-जनवरी को पेश होगा। वहीं, 1-फरवरी यानी रविवार को शेयर बाज़ार खुलने की चर्चा के बीच NSE ने कहा है कि वह इस दिन बाज़ार खोलने पर विचार कर रहा है।