1 बाल्टी पानी में 1 लीटर दूध, UP के स्कूल में 90 बच्चों को पिलाया गया; वीडियो ने खोली पोल
यूपी के महोबा में बीते दिनों एक सरकारी स्कूल में पानी से भरी एक बाल्टी में एक लीटर दूध मिलाकर मिड-डे मील में कम-से-कम 90 बच्चों को पिलाया गया जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, एक अन्य वीडियो में प्रिंसिपल क्लासरूम में सोती दिखी। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए हैं।