अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने बगराम एयरबेस पर नियंत्रण वापस लेने के अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। बकौल मुत्ताकी, बगराम एयरबेस तो क्या वे अफगानिस्तान की 1 मीटर ज़मीन भी अमेरिका को नहीं देंगे। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर ऐसा नहीं होता है तो अफगानिस्तान को इसके परिणाम भुगतने होंगे।