इंदौर (एमपी) में एक शख्स द्वारा अपनी पत्नी को 1 मिनट में करीब 50 थप्पड़ जड़े जाने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। महिला के बेटे ने घर में हिडन कैमरा लगाया था जिससे शख्स की बर्बरता कैमरे में कैद हो गई। महिला ने पुलिस से शिकायत की है और पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।