1 मार्च से UTS ऐप हो जाएगा बंद, अनारक्षित टिकट बुकिंग अब सिर्फ RailOne ऐप से होगी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, UTS मोबाइल ऐप को 1 मार्च 2026 से बंद कर दिया जाएगा और अनारक्षित टिकटों की बुकिंग केवल RailOne ऐप के ज़रिए ही की जा सकेगी। गौरतलब है कि हाल ही में RailOne ऐप के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए 14 जनवरी से टिकट बुकिंग पर 3% की छूट देने की घोषणा भी की गई थी।