1 माह में 35% गिरा यह शेयर, अब महाराष्ट्र सरकार के साथ किया ₹1000 करोड़ का समझौता

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमिटेड की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी नेक्स्ट जनरेशन मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड ने महाराष्ट्र सरकार के साथ ₹1,000 करोड़ के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ग्रीनफील्ड कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट के लिए है जो कमरगांव और अहिल्यानगर में लगाया जाएगा और इससे 5,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। वहीं, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट के शेयर 1-माह में 34.35% टूटे हैं।