inshorts

1 महिला की मौत हुई है, 4 लोगों के लापता होने की खबर है: नाव हादसे पर असम के सीएम

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा ने बताया है कि बुधवार को जोरहाट में ब्रह्मपुत्र नदी पर हुई नाव दुर्घटना में 1 महिला की मौत हुई है जबकि चार लोगों के लापता होने की खबर है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद अब तक 42 लोगों को बचाया गया है। बकौल सीएम, टक्कर के बाद एक नाव पलट गई थी।