1 महीने में खाली करो फ्लैट: बुज़ुर्ग माता-पिता को परेशान करने वाले बेटे से हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने बुज़ुर्ग माता-पिता को परेशान करने वाले शख्स व उसकी पत्नी को 1 महीने के भीतर उनका फ्लैट खाली करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने आगे कहा ऐसा लगता है कि इस कहावत में कुछ-न-कुछ सच्चाई है कि 'बेटियां सदा के लिए हैं' और बेटा तभी तक बेटा है जब तक उसकी शादी नहीं हो जाती।