1 मिनट मौन रहीं, यह माफी से बढ़कर था: महारानी का दौरा याद कर जलियांवाला बाग ट्रस्ट के सचिव

जलियांवाला बाग स्मारक की देखभाल करने वाले ट्रस्ट के सचिव सुकुमार मुखर्जी ने यूके की दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय के 1997 के दौरे को याद किया है। उन्होंने 'भाषा' से कहा, "वह जलियांवाला बाग आईं तो एक मिनट का मौन रखा था। यह कोई छोटी बात नहीं है कि किसी देश की महारानी ने यह किया। यह माफी से बढ़कर था।"