नवरात्रि व्रत का पारण कई लोग अष्टमी को, कुछ नवमी को तो कुछ दशमी तिथि पर करते हैं। इस बार अष्टमी मंगलवार शाम 6:06 बजे तक और नवमी 1 अक्टूबर को शाम 7 बजे तक रहेगी। वहीं, जो लोग 9 दिनों तक व्रत रखने का संकल्प लेते हैं वे दशमी यानी 2 अक्टूबर पर व्रत का पारण कर सकते हैं।