सनराइज़र्स हैदराबाद ने बनाया आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल

आईपीएल 2025 में एसआरएच ने रविवार को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 286/6 का स्कोर बनाकर टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया। एसआरएच के लिए इशान किशन ने सर्वाधिक 106(47) रन बनाए। सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड भी एसआरएच के नाम दर्ज है जिसने पिछले साल बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ 287/3 का टोटल बनाया था।