1 शेयर पर ₹475 का डिविडेंड दे रही है Abbott India, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते
एबॉट इंडिया लिमिटेड ने कहा है कि वह अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर ₹475 का डिविडेंड देगी और डिविडेंड के लिए 25 जुलाई को रिकॉर्ड डेट तय की गई है। गौरतलब है, कंपनी ने 2024 में प्रति शेयर ₹410 का डिविडेंड दिया था। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 8.38% की तेज़ी देखने को मिली है।