1 शेयर पर ₹90 का डिविडेंड देगी बायर क्रॉपसाइंस, जानें क्या है रिकॉर्ड डेट

बायर क्रॉपसाइंस लिमिटेड एक शेयर पर ₹90 का डिविडेंड अपने योग्य निवेशकों को देने वाली है। वहीं, इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 14 नवंबर की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इससे पहले कंपनी के शेयर 7 अगस्त को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे और तब कंपनी ने एक शेयर पर ₹35 का डिविडेंड दिया था।