महोबा (यूपी) में एक महिला ने फोन पर पति से झगड़े के बाद अपनी एक साल की बेटी को फांसी पर लटकाकर मार डाला है। महिला पति से विवाद के कारण मायके में रह रही थी। महिला ने बेटी को मारने के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की लेकिन घरवालों ने उसे बचा लिया।