लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी सिकल लॉजिस्टिक्स को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से ₹4,038 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है जिसके चलते मंगलवार को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं। यह प्रोजेक्ट रायगढ़ (छत्तीसगढ़) स्थित पोर्दा चिमटापानी ओपन कास्ट माइनिंग प्रोजेक्ट से जुड़ा है। गौरतलब है कि यह शेयर पिछले एक साल में 32.55% गिर चुका है।