भारत ग्लोबल डेवलपर्स के शेयर इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर ₹1,152.80 पर पहुंचकर बंद हुए। बीते 3 महीने में कंपनी के शेयरों में 555% जबकि पिछले 1 साल में करीब 5800% की तेज़ी आई है। गौरतलब है कि भारत ग्लोबल डेवलपर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का निम्नतम स्तर ₹19.59 है।