inshorts

1 साल के बेटे को गोद में लेकर एमपी में रिक्शा चलाता है शख्स, सामने आया वीडियो

जबलपुर (मध्य प्रदेश) में 1-वर्षीय बेटे को गोद में लेकर रिक्शा चलाते राजेश नामक शख्स का वीडियो सामने आया है। बकौल राजेश, करीब 2 महीने पहले उसकी पत्नी उसे और 2 बच्चों को छोड़कर किसी और के साथ भाग गई थी। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के सदस्य राजेश से मिले लेकिन वह बच्चों को शेल्टर में भेजने को राज़ी नहीं है।