ब्लूमबर्ग के अनुसार, अक्टूबर-2020 से अलीबाबा के बाज़ार पूंजीकरण में $344 अरब की कमी आई है, जो वैश्विक स्तर पर शेयरहोल्डर वैल्यू की सबसे बड़ी गिरावट है। दरअसल, फाउंडर जैक मा के चीनी वित्तीय व्यवस्था की आलोचना वाले भाषण के बाद यह गिरावट शुरू हुई थी। इसके बाद चीन ने ऐंट ग्रुप के $34.5-अरब के आईपीओ को रोक दिया था।