वन अधिकारियों ने बुधवार को केरल में एक घर से 10-फीट लंबे किंग कोबरा को रेस्क्यू किया। एक शख्स के मुताबिक, उसकी कार में छिपकर 200 किलोमीटर की दूरी तय करने वाला यह सांप 1 हफ्ते कार में छिपा रहा। बकौल शख्स, उसके घर से करीब 200 किलोमीटर दूर कुछ लोगों ने सांप को उसकी कार में घुसते देखा था।