inshorts

10% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ नियोकेम बॉयो का शेयर, लिस्टिंग के बाद और उछला

स्पेशल्टी परफॉर्मेंस केमिकल्स बनाने वाली नियोकेम बॉयो के शेयरों की मंगलवार को NSE SME पर ₹108.00 पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को 10.20% का लिस्टिंग गेन मिला। वहीं, लिस्टिंग के बाद उछलकर यह ₹110.00 पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 12.24% मुनाफे में हैं। आईपीओ के तहत ₹98 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं।