छिंदवाड़ा (एमपी) में कफ सिरप पीने से 10+ बच्चों की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने 2 और कफ सिरप की बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगाया है। एमपी खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार, जांच में कफ सिरप 'रीलाइफ सिरप' और 'रेस्पिफ्रेश टीआर सिरप' में डायथायलीन ग्लायकॉल की मात्रा अधिक मिली जो ज़हरीली व घातक साबित हो सकती है।