10% लोग ही जानते हैं AI का इस्तेमाल, काम में टिकना है तो सीख लें: निकेश अरोड़ा
पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के भारतीय मूल के सीईओ निकेश अरोड़ा ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि आज के समय में सिर्फ 10% कर्मचारी ही ऐसे हैं जो AI टूल्स का सही इस्तेमाल करना जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर कर्मचारियों को अपने काम में टिके रहना है, तो उन्हें खुद आगे बढ़कर AI स्किल्स को सीखना होगा।