10,000 KM के 25 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बना रही है सरकार, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि सरकार देशभर में कुल 10,000 किलोमीटर लंबी 25 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बना रही है। इसके लिए कुल ₹6 लाख करोड़ का खर्च आएगा। गडकरी ने यह भी बताया कि एक्सप्रेसवे और आर्थिक गलियारों के निर्माण ने देश के लॉजिस्टिक्स लागत को 16% से घटाकर 10% कर दिया है।