आईबीपीएस ने सरकारी बैंकों में क्लर्क के 10,277 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके नोटिफिकेशन में सिबिल स्कोर से जुड़ी एक शर्त भी है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिबिल स्कोर अच्छा न होने पर चयन के बाद भी नौकरी छिन जाएगी। जिन आवेदक का क्रेडिट स्कोर अपडेट नहीं है, उन्हें अपडेट करवाना होगा या ऋणदाता से एनओसी लेकर जमा करवाना होगा।