10,000 भारतीय स्टार्टअप्स को AI सेक्टर में ट्रेनिंग देगी गूगल

गूगल ने बेंगलुरु में भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साथ मिलकर 10,000 भारतीय स्टार्टअप्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सेक्टर में ट्रेनिंग देने की घोषणा की है। गूगल का यह प्लान भारत में एआई पावर को बढ़ाने की योजना में शामिल है। फिलहाल, गूगल भारत में मल्टीमॉडल, मल्टीलिंगवल और मोबाइल एआई के क्षेत्रों पर फोकस कर रहा है।

Load More