10.56% लिस्टिंग गेन पर लिस्ट हुआ फिनबड फाइनेंशियल का IPO, लगा अपर सर्किट
लोन एग्रीगेशन प्लैटफॉर्म फिनबड फाइनेंशियल के शेयरों की गुरुवार को एनएसई एसएमई में लिस्टिंग हुई। कंपनी ₹142/शेयर के इश्यू प्राइस पर आईपीओ लाई थी और कंपनी आईपीओ निवेशकों को 10.56% का लिस्टिंग गेन देते हुए ₹157/शेयर पर लिस्ट हुई। वहीं, कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर में 5% अपर सर्किट भी लगा जिसके बाद शेयर ₹164.85 पर पहुंच गया।