10 घंटे की परोल पर जेल से निकले कैदी ने किया निकाह, 6 लोगों की हत्या मामले में काट रहा उम्रकैद
दिल्ली की तिहाड़ जेल से सोमवार को 10 घंटे की परोल पर बाहर आए एक कैदी ने मेरठ (यूपी) में कड़ी सुरक्षा के बीच निकाह किया। निकाह की रस्में पूरी होते ही दिल्ली पुलिस उसे तिहाड़ ले गई। कैदी 10 साल पहले अपने मालिक समेत उनके परिवार के 6 सदस्यों की हत्या मामले में उम्रकैद की सज़ा काट रहा है।