10 बच्चों की मौत के बाद झांसी में डिप्टी CM पाठक के स्वागत में सड़क किनारे डाला गया चूना

झांसी मेडिकल कॉलेज (यूपी) के एनआईसीयू में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत होने के बाद शनिवार को उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटनास्थल का दौरा किया। बकौल रिपोर्ट्स, पाठक के दौरे से पहले कर्मचारियों द्वारा उनके स्वागत में सड़क किनारे चूना डाला गया। सपा ने इसका वीडियो शेयर कर लिखा है, "रेड कार्पेट भी बिछेगी बेशर्मी के लिए?"