रैंडस्टैड एआई ऐंड इक्विटी रिपोर्ट 2024 के मुताबिक, 2024 में 10 में से 7 भारतीय कर्मचारियों ने अपने काम में एआई टूल्स का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट के मुताबिक, 50% से अधिक कर्मचारी अपने मौजूदा रोल में रोजाना एआई का इस्तेमाल करते हैं। गौरतलब है कि 2023 में 10 में से केवल 5 भारतीय कर्मचारियों ने एआई का इस्तेमाल किया था।