सीनियर न्यूट्रिशनिस्ट अश्लेषा जोशी ने कहा है कि 10-मिनट या कम में भोजन करने से पोषक तत्वों का एब्ज़ॉर्पशन खराब होता है। उन्होंने कहा, "जल्दी खाने से भोजन बड़े टुकड़ों में पेट में जाता है जिसे पचाना मुश्किल होता है...अपच और ब्लोटिंग हो सकती है।" कंसल्टेंट डाइटिशियन कनिका मल्होत्रा ने कहा, "इससे सीने में जलन, मोटापा...मेटाबॉलिक सिंड्रोम हो सकता है।"