10 माह तक कमरे-बाथरूम में रखा बंद, खिलाए कच्चे चावल-प्याज़; देहरादून में विवाहिता से हुई दरिंदगी
देहरादून में करीब 10 महीने तक एक विवाहिता को ससुराल में कथित तौर पर कमरे-शौचालय में कैद रखकर अमानवीय यातनाएं दी गईं। बकौल रिपोर्ट्स, महिला को खाने के नाम पर कच्चे चावल, प्याज़ और हरी मिर्च दी गई। रेस्क्यू के समय महिला को दिन-तारीख भी याद नहीं थी। पीड़िता के पिता के अनुसार, उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट पहुंचाई गई।