'10 मिनट लेट' होने के चलते जापान के एयरपोर्ट से वापस लौटा विमान, 335 लोग थे सवार
जापान में 335 लोगों को लेकर जा रहे एक विमान को डेस्टिनेशन एयरपोर्ट पर '10 मिनट लेट' होने के कारण वहां से लौटना पड़ा। दरअसल, फ्लाइट ने 19 फरवरी को टोक्यो से उड़ान भरी थी लेकिन ध्वनि प्रदूषण को लेकर फुकुओका पर लागू कर्फ्यू के कट-ऑफ टाइम के 10 मिनट बाद पहुंचने पर उसे वहां उतरने की अनुमति नहीं मिली।