inshorts

10 लोगों को मारने वाले बाघ को पकड़ने के लिए यूपी में फोड़े जा रहे थे पटाखे, बहरा निकला बाघ

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में वन विभाग ने करीब 10 लोगों को मारने वाले आदमखोर बाघ को पकड़ लिया है। बाघ को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पटाखे फोड़ने और हॉर्न बजाने जैसे तरीके अपनाए थे लेकिन वह बहरा निकला है। प्रभागीय वन अधिकारी मनीष सिंह ने कहा कि बाघ केवल चीज़ों को देखकर प्रतिक्रिया दे रहा था।