10 वर्ष में बैंकों ने ₹12 लाख करोड़ के लोन किए Write-Off, SBI को हुआ सबसे ज़्यादा नुकसान

भारतीय बैंकों ने वित्त वर्ष 2015 से 2024 के बीच ₹12.3 लाख करोड़ के लोन राइट ऑफ किए हैं। इनमें से 53% यानी करीब ₹6.5 लाख करोड़ के लोन पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने पिछले 5 वर्षों में ही बट्टे खाते में डाले हैं। इस अवधि में एसबीआई ने सबसे ज़्यादा ₹2 लाख करोड़ के लोन राइट ऑफ किए हैं।