मथुरा (यूपी) के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा अस्थाई रूप से रोकी गई है। आश्रम की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, होली के चलते व प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए 10 से 14 मार्च तक रात्रि 02:00 बजे से निकलने वाली पदयात्रा रोक दी गई है।