10 साल के बेटे को स्पेन में एयरपोर्ट पर छोड़ अकेले ही छुट्टियां मनाने के लिए चले गए माता-पिता

स्पेन के एक एयरपोर्ट की कार्यकर्ता ने दावा किया है कि छुट्टियां मनाने जा रहे एक दंपति को जब पता चला कि उनके 10-वर्षीय बेटे का पासपोर्ट एक्सपायर हो गया है तो वे उसे एयरपोर्ट पर छोड़कर खुद वेकेशन पर चले गए। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे के माता-पिता ने किसी रिश्तेदार को फोन कर उसे अपने साथ ले जाने को कहा।