10 साल तक खत्म नहीं होगा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार: पीयूष गोयल का दावा
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ईटी नाउ ग्लोबल बिज़नेस समिट में भारत की आर्थिक मज़बूती और वैश्विक व्यापारिक रणनीतियों को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार इतना मज़बूत है कि यह अगले 10 वर्षों तक खत्म नहीं होगा और देश की ज़रूरतों को पूरा कर सकता है।