inshorts

10 साल में पहली बार देश में 75 लाख परिवारों का कटा गैस कनेक्शन

देश में चालू वित्त वर्ष की शुरुआत से अबतक करीब 75 लाख LPG ग्राहक कम हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 10 साल में पहली बार हुई इस गिरावट की वजह सख्त ई-केवाईसी और OTP आधारित सिलेंडर डिलीवरी है। इनसे फर्ज़ी और डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान की जा रही है। कम हुए ग्राहकों में करीब 60,000 उज्ज्वला लाभार्थी भी शामिल हैं।