10 साल से रोटी-चावल न खाने वाली 34 वर्षीय महिला ने बताया, शरीर पर क्या असर पड़ा?
आकृति गोयल नामक 34-वर्षीय महिला ने बताया है कि वह करीब 10 साल से रोटी और चावल नहीं खा रही बल्कि उसकी जगह मूंग दाल चीला खाती है। आकृति ने कहा, "मुझमें भरपूर एनर्जी रहती है...मैं काफी ऐक्टिव हूं और मुझमें 20 साल की उम्र वालों से ज़्यादा ताकत है...चावल-रोटी नहीं खाती क्योंकि मैं नहीं चाहती कि मुझे डायबिटीज़ हो।"