पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने खराब फॉर्म के बीच ब्रेक लेने पर कहा है, "10 साल में पहली बार मैंने एक महीना बैट नहीं छुआ।" उन्होंने कहा, "मेरा दिमाग मुझसे कह रहा था कि ब्रेक लो और आराम करो। मुझे यह स्वीकार करने में कोई दिक्कत नहीं है कि मैं मानसिक तौर पर कमज़ोर महसूस कर रहा था।"