नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर्स की संख्या एक दशक से अधिक समय बाद पहली बार घटी है। स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को बताया कि इस साल के शुरुआती 3 महीनों में उसने 200,000 मेंबर्स गंवाए। नेटफ्लिक्स के फिलहाल 22.16 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं और कंपनी का अनुमान है कि चालू तिमाही (अप्रैल-जून) में वह और 20 लाख अपने कस्टमर्स गंवा सकती है।