10 सेंट की मूल कीमत में बिकी सुपरमैन #1 कॉमिक की दुर्लभ प्रति ₹19.76 करोड़ में नीलाम
1939 में न्यूज़स्टैंड पर सिर्फ 10 सेंट की मूल कीमत पर बिकी सुपरमैन #1 कॉमिक अब ₹19.76 करोड़ से अधिक ($26 लाख) की कीमत में नीलाम हुई है। इसके कवर पर ऊंची इमारतों के ऊपर छलांग लगाते सुपरमैन की तस्वीर है और इसके खरीदार की पहचान गुप्त रखी गई है। इस कॉमिक के लिए 30 बोलियां मिली थीं।